शमशान घाट के सुधारीकरण की मांग की

विकासनगर।

छावनी बाजार स्थित श्मशान घाट की बदहाली की स्थानीय लोगों ने छावनी प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने छावनी बोर्ड से बदहाल हो चुके श्मशान घाट के सुधारीकरण की मांग की है। शनिवार सुबह छावनी वासियों ने मामले में सीईओ के नाम पत्र प्रेषित करते हुए श्मशानघाट के सुधारीकरण की मांग की। बताया कि छावनी प्रशासन की अनदेखी के चलते श्मशान घाट बदहाल हो चुका है। श्मशानघाट की सुरक्षा दीवार ढह चुकी है। जिससे कभी भी घाट भूस्खलन की जद में आ सकता है। इसके अतिरिक्त श्मशानघाट के समीप बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। जिनकी सफाई के प्रति छावनी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने छावनी प्रशासन से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाही का अनुरोध किया है। पत्र में केशर चौहान, नरेन्द्र चौहान, कमल रावत, आनंद राणा, राजकुमार मेहता, दिनेश चांदना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *