आसफनगर झाल से युवक का शव मिला
रुड़की। गंगनहर की आसफनगर झाल से पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने कर ली। युवक बहादराबाद में अपने परिजनों के साथ मजदूरी करता था। चार दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। बिहार के चंपारण जिले का एक परिवार मजदूरी करने के लिए हरिद्वार में रह रहा है। बहादराबाद क्षेत्र में चार दिन पूर्व 22 वर्षीय युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ गंग नहर में नहा रहा था। तभी वह तेज बहाव में बह गया था। परिजन लगातार गंग नहर के किनारे उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव आसफ नगर जाल में फंसा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। वहां पर मौजूद लोगों ने युवक की शिनाख्त नीरज पुत्र शिवजी शाह निवासी ग्राम राजेपुर जिला चंपारण बिहार के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
