जनप्रतिनिधि की पत्नी से होटल में हाथापाई

रुड़की

जनपद के एक जनप्रतिनिधि की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। बताया कि होटल के कमरे में अज्ञात लोग रात के वक्त घुस आए और धक्का-मुक्की कर मारपीट का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर अज्ञात व्यक्ति वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि वह एक लोकसभा के चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी की पत्नी हैं। दंपति के बीच मनमुटाव भी चल रहा है। इस वजह से वह दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। पति की ओर से दैनिक जरूरी भत्ता भी दिया जा रहा है। इस बीच पति ने कुछ समय पूर्व रुड़की बुलाया और उसके बाद देहरादून में अन्य जगहों के होटल में दोनों रुके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *