27 मार्च को अखिल भारतीय जश्ने हजरत इमाम हुसैन का आयोजन
रुड़की। 43 वां अखिल भारतीय जश्ने हजरत इमाम हुसैन 27 मार्च को आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के नामचीन शायर भाग देकर अपना कलाम पेश करेंगे। नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष अखिल भारतीय जश्ने हजरत इमाम हुसैन का आयोजन होता है। कार्यक्रम के संयोजक शायर सैयद कौसर जैदी कैरानवी ने बताया कि इस बार आयोजित 43 वें जश्ने हजरत इमाम हुसैन में देश के कई शायर अपने कलाम के माध्यम से हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि हजरत इमाम हुसैन के जश्न को मनाने का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इस अवसर पर आयोजक मंडल के सदस्य रईस हैदर जैदी, यावर अब्बास आदि मौजूद रहे।
