एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को पकड़ा
पिथौरागढ़
न्यायालय की ओर से गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। नगर में प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत वारंटी खंपा कॉलोनी निवासी लोपसंग खिमाल को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।
