विजय दिवस पर होगी वॉलीबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता

काशीपुर

जिला खेल कार्यालय विजय दिवस पर स्टेडियम में वॉलीबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया, 16-17 दिसंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में वॉलीबॉल ओपन महिला वर्ग व अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग की एकल व युगल प्रतियोगिता होगी। इसके लिये खिलाड़ी को दो पासपोर्ट फोटो, स्थाई प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की प्रति लाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *