रिक्त सीटों पर प्रवेश देने की मांग मुखर

बागेश्वर

एमए, एमकॉम व एमएससी प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग मुखर होने लगी है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस मांग को लेकर सोबन सिंह जाना विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। परिषद से जुड़े छात्र सोमवार को कैंपस में पहुंचे। यहां निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि समर्थ पोर्टल में प्रवेश की तिथि 16 दिसंबर की थी। परीक्षाफलों में आई त्रृटि के कारण पूरी सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाए थे। अभी भी कई छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाई हैं। उन्होंने पोर्टल में प्रवेश की सीमा बढ़ाकर सभी सीटों पर प्रवेश दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही परिसर के सापेक्ष सीटों में भी वृद्धि करने की मांग की है। मांग करने वालों में गौरव मेहता, ललित थापा, पंकज कुमार, सौरभ जोशी, विक्रम दानू, ललित दानू, खजान टंगड़िया, राधा जोशी, सूरज रावत, भावना, गौरव जोशी, हरेंद्र दानू, उमेश शाही, उमेश मेहता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *