सितारगंज और खटीमा के पानी में निकले 0.1 प्रतिशत बैक्टीरिया

 

रुद्रपुर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में स्वच्छ पानी पहुंचाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जगह-जगह क्षेत्रों में जल संस्थान की टीम पानी की जांच कर रही है। अभी एक माह के अंदर टीम ने जांच के दौरान 250 सैंपल लिए थे, जिनमें सभी में पानी की अशुद्धि निकली। इसमें 0.1 प्रतिशत बैक्टीरिया निकले थे। इसकी जानकारी वॉटर क्वालिटी इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम की बेवसाइट पर अपलोड की गयी है। विभाग लगातार क्षेत्रों में जाकर इसकी जांच करने में लगी हुई है।

मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके तहत फेज वन का काम खत्म भी हो चुका है। जबकि अभी फेज टू का काम चल रहा है। इसके तहत अभी कई मोहल्लों में काम चालू हैं। इसके लिए पहले वॉटर टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान जल संस्थान की टीम ने एक माह के अंदर जगह-जगह जाकर पानी की जांच की। इस दौरान सबसे अधिक सितारगंज और खटीमा क्षेत्र के पानी में अशुद्धियां निकली थीं। टीम ने जब लैब में आकर इसको चेक किया तो पता चला कि इसमें बैक्टीरिया की समस्या है। पानी में बैक्टीरिया पाए गए हैं। इसके बाद इसकी रिपोर्ट वॉटर क्वालिटी इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम की वेबसाइट पर डाल दी गई है। फेज टू में पाइप लाइन बिछाने के लिए जहां भी पाइप लाइन डाली जा रही है उससे पहले पानी की जांच की जा रही है। इससे पहले रुद्रपुर के ग्रामीण इलाकों से चार नमूने लिए गए थे, जिनमें भी यही समस्या निकली थी। जल संस्थान ने इसकी रिपोर्ट देहरादून में दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *