नशे के दुष्परिणामों को बताया लोगों को
बागेश्वर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्राव अमोली में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह नशे एवं ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा शिविर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता, विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, लैगिंक समानता, घरेलू हिंसा, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा एवं सालसा वेब पोर्टल से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं।
