समानता पार्टी देगी मूल निवास आंदोलन को समर्थन
देहरादून
उत्तराखंड समानता पार्टी 24 दिसंबर को परेड ग्राउंड में होने वाली मूल निवासी स्वाभिमान रैली को समर्थन देगी। मंगलवार को आमसभा की लोअर नत्थनपुर में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रमुख महासचिव चंदन सिंह नेगी ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को पार्टी का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन मार्शल स्कूल ईसी रोड में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य हित के तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
