होटल के गोदाम से सामान चोरी

हल्द्वानी

कोतवाली क्षेत्र में एक होटल के गोदाम में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। होटल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में होटल प्रबन्धक लावण्या टावर जल संस्थान निवासी मोहित सिंह ने कहा है कि उनके होटल के पार्किंग गोदाम में कुछ सामान रखा हुआ था। उसके फिंटिंग्स एवं अन्य सामान रखा हुआ था। अज्ञात चोर उसे चोरी कर भाग गए। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *