सांसदों के निष्कासन से नाराज कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

 

चम्पावत(

चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सांसदों के निष्कासन पर विरोध जताते हुए नारेबाजी। शीघ्र निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही की सीमाएं लांघ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक साथ सैंकड़ों सांसदों का निष्कासन कर मनमानी कर रही है। साथ ही विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने सभी सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में संगठन जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगरध्यक्ष नीरज वर्मा, अशोक वर्मा, मोहन सिंह अधिकारी, राजेंद्र लाल वर्मा, बाला दत्त थ्वाल, मुरलीधर जोशी, सौरभ साह, तारा दत्त जोशी, धीरज नेगी, जगदीश जोशी, आनंद सिंह रावत, कमल भंडारी, हेम तिवारी, लक्ष्मीदत्त, केदार सामंत, केशव राम आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *