टनकपुर में पक्षियों की गणना शुरू

चम्पावत। टनकपुर में शुक्रवार से पक्षी गणना सर्वे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के तहत शारदा रेंज में तमाम प्रजातियों की पक्षियों की गणना की जाएगी। डीएफओ बाबूलाल, एसडीओ ममता चंद के निर्देशों के तहत पक्षी गणना सर्वे कार्यक्रम शुभारंभ किया गया है। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शारदा रेंज के अंतर्गत पक्षी गणना सर्वे के लिए विभिन्न टीमों को गठित किया गया है। जिसमें वन कर्मी, नेचर गाइड और पक्षी विशेषज्ञों को सम्मिलित किया गया है। बताया शारदा रेंज के अंतर्गत विभिन्न नेचल ट्रेलों में पक्षी गणना सर्वे कार्यक्रम शुरू किया गया है। ताकि जिससे पता चल सके पक्षियों की कौन-कौन सी प्रजातियां यहां पर आती हैं। बताया कि यह अभियान 5 फरवरी तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *