यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
अल्मोड़ा
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी दोपहिया वाहन में फर्राटा भर रहे चार और नियमों का उल्लंघन करने पर तीन चौपहिया वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही चालकों से जुर्माना वसूला गया।
