जाख-रामेश्वर सड़क निर्माण की मांग पर प्रदर्शन
पिथौरागढ़
जाख-रावलगांव-रामेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ यहां जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन पर लगातार गुमराह करने का आरोप लगाया। मंगलवार को पिथौरागढ़-घाट एनएच के वैकल्पिक जाख-रावलगांव-रामेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिव सिंह सुगडा, चंद्रशेखर जोशी, कैलाश भट्ट, सुरेश गिरी, राम सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र भट्ट, गणेश गिरी, दौलत गिरी, सुरेश गिरी, गोरा राम, महेंद्र गिरी, मनोहर सिंह, दीपक वर्मा, प्रमोद भट्ट, मयंक भट्ट आदि रहे।
