जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दिए
रुड़की(
लॉज जनरल विलियम्स की ओर से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितत्रित किए गए। दिल्ली रोड स्थित गांव बिझौली में जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए जुराब, टोपा, शॉल, मफलर, हाथों के दस्ताने एवं कंबल वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कीर ने बताया कि संस्था की ओर से लगातार सामाजिक हित में कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की सामग्री भी भेंट की जाती रही है। इस अवसर पर सचिव बीएस गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार जैन, आलोक गुप्ता, हेमंत अरोड़ा, पवित्र अरोड़ा, सलिल शांडिल्य, राजेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, प्रोफेसर सिनवल, शशि कीर, वीणा जैन, उषा गुप्ता, गीता गुप्ता और कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहे।
