सत्यापन अभियान में 48 मकान मालिकों के चालान
रुड़की
पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 150 लोगों का सत्यापन किया। साथ ही 48 मकान स्वामियों के दस-दस हजार रुपए के चालान भी किए। रविवार को भगवानपुर थाना प्रभारी रमेश तनवार के निर्देशन में सत्यापन किया गया। टीमों ने भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर, किशनपुर जमालपुर, काली नदी क्षेत्र व चोली शाहबुद्दीनपुर के अलग-अलग क्षेत्र में 150 लोगों का सत्यापन करने के साथ ही 48 मकान स्वामियों के दस-दस हजार रुपए के चालान भी किए
