जसपुर में लाभार्थियों को बांटे मुर्गी चूजे

काशीपुर। बैकयार्ड मुर्गा पालन योजना के अंतर्गत कलस्टर योजना में चयनित लाभार्थियों को मुर्गी चूजों का वितरण किया। गांव मेघावाला में आयोजित कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अंकित कुमार ने ग्रामीणों को मुर्गा पालन योजना के अंतर्गत रोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि बेरोजगार इस योजना को अपनाकर रोजगार का माध्यम बना सकते हैं। 100 लाभार्थियों को 50, 50 मुर्गी के चूजे, दाना, जाली का वितरण किया। मनोज वीर सिंह राणा, भुवन चंद, खेम सिंह, बिल्किस जहां, जयपाल सिंह, मनोहर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *