घटिया डामरीकरण का आरोप लगाया
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मार्ग में डामरीकरण में ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। लोगों ने विभाग पर घटिया डामरीकरण करने का आरोप लगाया है। बडालू से ग्वाली तक आठ किलोमीटर सड़क पर लोनिवि के निर्देशन पर डामरीकरण का कार्य हो रहा है। उमेश चंद्र भट्ट ने कहा गुणवत्ता के आधार पर डामरीकरण नहीं हो रहा है। लोनिवि के कनिष्ठ अभियन्ता वेद प्रकाश ने कहा कि कुछ स्थानों पर गर्म डामर पड़ने के बाद उखड़ने की सूचना मिली थी। जिसे स्वयं स्पॉट पर खड़े होकर निगरानी में डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जहां पर गुणवत्ता की कमी है उसे ठीक कराया जा रहा है।
