दवा लेने गए पति पत्नी को दबंगो ने पीटा, पत्नी के साथ छेड़छाड़

लखनऊ।
मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को दवा लेकर घर लौट रहे पति पत्नी को दबंगो ने पीटा तथा डेढ़ साल के मासूम बच्चे को धान के खेत मे फेंक दिया। व पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मलिहाबाद कोतवाली की चौकी रहीमाबाद के अंतर्गत रुसेना ग्राम सभा के एक गाँव की रहने वाली महिला ने तहरीर दी है कि वह और उसका पति शनिवार को दवा लेने साइकल से गये थे दावा लेकर घर जा रहे थे कि रास्ते मे एक पिकअप डाले ने उसके पति की साइकल में टक्कर मार दी जिससे वह सब सड़क पर गिर गए जब उसके पति ने सही ढंग से गाड़ी चलाने को डाला चालक से कहा तो चालक सहित उसमे सवार लोगों ने उसे मारने पीटने लगे। पीड़ित ने बताया जब उसने अपने पति को बचाने की कोशिस की तो उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे भी मारा पीटा और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे को धान के खेत में फेंक दिया। दबंगो की पिटाई से पीड़िता के पति को काफी चोटे आई हैं  उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने चार लोगों पर छेड़छाड़ सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *