गर्भवती ने 108 में दिया शिशु को जन्म
पिथौरागढ़
डीडीहाट में एक गर्भवती ने 108 सेवा की एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया है। आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने बताया कि जीआईसी क्षेत्र में रहने वाली लता देवी को प्रसव पीड़ होने पर परिजन सीएचसी डीडीहाट लाए। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गर्भवती को हायर सेंटर रेफर किया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 कर्मियों ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
