पुलिस जवानों को दिया प्रशिक्षण

उत्तरकाशी

एसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कार्ययोजना पर काम शुरू करते हुए विभिन्न थानों में पुलिस जवानों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया।लोकसभा चुनाव के नोडल अधिकारी व सीओ उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में कोतवाली मनेरी पर थाना हर्षिल व मनेरी के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्टेटिक सर्विलांस तथा फ्लाइंग स्क्वाड से संबंधित प्रशिक्षण दिया। वहीं कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू पर पुलिस जवानों को स्टेटिक सर्विलांस तथा फ्लाइंग स्क्वाड का प्रशिक्षण दिया। स्टेटिक टीम व उड़न दस्तों में नियुक्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के साथ ही चुनाव के दौरान अवैध, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा चेकिंग से बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *