श्रीनगर में खुला बाल मित्र थाना
श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी गढ़वाल पी. रेणुका देवी ने श्रीनगर क्षेत्र के लिए बाल मित्र थाने की शनिवार को सौगात दी। उन्होंने कहा कि बाल मित्र थाना खुलने से यहां बच्चों से जुड़े अपराध की शिकायत करने पर निवारण किया जायेगा। इसके साथ ही नशे की लत के आदी हुए बच्चों की यहां काउंसलिंग भी कराई जा सकेगी। वहीं बाल मित्र थाने में यदि कोई बच्चा मिल जाए तो उसे उसके परिजन ना मिले तब तक रखने की भी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की रहेगी। महिला थाने के अन्तर्गत यह बाल मित्र थाना संचालित होगा।
