आप में शामिल हुए सौरभ शाह

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के देवप्रयाग विधानसभा संयोजक एवं डागर पट्टी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ शाह ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। मलेथा में आयोजित कार्यक्रम में आप नेता गणेश भट्ट ने सौरभ शाह को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप में शामिल हुए सौरभ शाह ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए हैं। और दिल्ली की तरह अपने पहाड़ी क्षेत्रों में अस्पतालों और स्कूलों की व्यवस्थाओं को ठीक होते हुए देखना चाहते हैं। कहा कि देवप्रयाग विधानसभा में अब गरीब वर्ग की आखरी उम्मीद आम आदमी पार्टी पर टिकी हुई है। सैकड़ों युवा आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। गणेश भट्ट ने बताया कि डागर क्षेत्र में सौरभ शाह को ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान, कुलदीप राणा, रमेश कुमार, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, महेश चंद्र, पवन पूरी, महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *