हमले के आरोप में पांच पर केस

रुद्रपुर

कार सवार युवक पर हमले के आरोप में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम बिगवाड़ा निवासी देवेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरावरी की रात उनका बेटा गुरप्रीत सिंह कार से अपने दोस्त बिगवाड़ा निवासी इन्दरपाल सिंह के घर पर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान घर के पास वाली रोड पर नवाबगंज यूपी निवासी जगरूप सिंह, बिगवाड़ा निवासी सिद्धार्थ अरोरा, अर्जुन सिंह और उसके दो साथी स्कार्पियो कार में घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने उनके बेटे की कार रोक ली। आरोप है कि इसके बाद पांचों आरोपियों ने बेटे पर तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर लिया। बेटे ने किसी तरह कार छोड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने बेटे की कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि बेटे और उसकी मां को फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *