गोदाम में मिली 25 पेटी शराब, आरोपी दबोचा

हरिद्वार

लोकसभा चुनाव के दौरान चौकसी बरत रही सिडकुल पुलिस ने 25 पेटी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर गिरफ्तार किया गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने रावली महदूद मार्ग पर एक कबाड़ी के खाली गोदाम में शराब की खेप होने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा, जिसे पुलिस टीम ने दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *