नड्डा के कार्यक्रम में पहुंचे अधिवक्ता का फोन छीना

हरिद्वार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में पहुंचे लक्सर के एक अधिवक्ता का आईफोन छीनकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मेन बाजार लक्सर निवासी सचिन अग्रवाल पेशे से एडवोकेट हैं। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को ऋषिकुल मैदान स्थित रैली में थे। भीड़ के बीच एक युवक आया और उसके हाथ से आईफोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी भीड़ के बीच से घुसकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *