आप की सरकार बनने पर रोजगार और विकास के द्वार खुलेंगे: बंसल
विकासनगर। आम आदमी पार्टी विकासनगर के प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में रोजगार व विकास के नए द्वार खुलेंगे। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा। कहा कि विकासनगर में पिछले 21 वर्षों में जनता को छला गया है। लेकिन अब जनता के साथ छल नहीं होने देंगे।
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रवीण बंसल के नेतृत्व नवाबगढ़, जीवनगढ़ मे जनसंपर्क अभियान चलया गया। बुलाकिवाला, बद्रीपुर, मेदनीपुर, में बैठके की गई, जिसमें लोगों को बताया गया की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त, हर महीने, हर घर रोजगार जब तक रोजगार नहीं तब तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह प्रति बेरोजगार, मुफ्त तीर्थयात्रा, हर 18 साल से ऊपर की महिला को एक हजार रुपये दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं में अमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा। जिससे हर गरीब को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपचार व सस्ती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। कहा कि उत्तराखंड की जनता को भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने इक्कीस वर्ष तक छलने का काम किया है। लेकिन जनता के साथ अब धोखा नहीं होने दिया जायेगा। आप प्रत्याशी बंसल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के हित के लिए पार्टी हर संभव कार्य करेगी। इस मौके पर मनोज चौधरी, दीपू राठौर, राहुल भट्ट, सचिन कुमार, आशिफ चौधरी, शिवम्, मनीष कश्यप, रोहित कश्यप, राहुल, कोमल, रविता, रेखा आदि मौजूद रहे।
