राज्य योजना से होगा 18 किमी सडक़ों का निर्माण
काशीपुर
राज्य योजना से विधानसभा में लगभग 1.50 करोड़ रुपये से 18 किमी सडक़ों का पुनर्निर्माण होगा। पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्यों की स्वीकृति वित्त विभाग से होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। इनमें से कुछ मार्गों का कार्य प्रगति पर है। बताया कि इसके अतिरिक्त उन्होंने सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय विशेष सहायता निधि के अंतर्गत ग्राम मकोनिया से धर्मपुर चौराहे होते हुए जसपुर- धामपुर मार्ग, बाबरखेड़ा-लालपुर से रा0मा0तक, जसपुर से कलियावाला टांडा प्रभापुर मार्ग, रा0मा0से दादुवाला मार्ग, जसपुर कासमपुर मुरलीवाला भायपुर मार्ग, गोविंदपुर से हिडिंबा देवी मंदिर मार्गो के नवीनीकरण के करीब 4.31 करोड़ रुपये की लागत प्रस्ताव भेजे हैं। सांसद ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
