कृषि विभाग ने किया नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश

नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत खैरीखुर्द के 92 किसानों को कृषि यंत्र, जैविक खाद और कीटनाशक दवाएं वितरित की गईं। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। रविवार को खैरी खुर्द में कृषि विभाग ने नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के 92 किसानों को निशुल्क कृषि यंत्र, जैविक खाद एवं कीटनाशक दवाओं का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाइयों का छिडक़ाव करने एवं कृषि यंत्रों का उपयोग करने से कृषकों की आय एवं फसल का उत्पादन दोगुना हो सकता है। नमामि गंगे क्लीन अभियान के तहत शिक्षकों को दी जाने वाली कृषि किट वरदान साबित होगी। समय-समय पर कृषि विभाग के माध्यम से कृषकों को कृषि से संबंधित सुविधा दी जाती है। कहा कि सरकार द्वारा प्रदत प्रत्येक सुविधा का लाभ कृषको को मिल रहा है। मौके पर प्रधान विजयराम पेटवाल, उप प्रधान रोहित नेगी, खंड कृषि अधिकारी आकांक्षा, प्रदीप धस्माना, राजेंद्र रयाल, प्रेमलाल रणाकोटी, दिलमणि डबराल, संदीप कालूडा, कविता पैटवाल, मुकेश गोदियाल, मधु रमोला, रामा चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *