केंद्र सरकार भी लागू करे जनसंख्या नियंत्रण कानून
ऋषिकेश
यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार होने पर अखिल भारतीय सनातन धर्म परिषद ने खुशी जताई है। परिषद ने केंद्र सरकार से जनसंख्या कानून को पूरे भारत में जल्द लागू करने की मांग की है। रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर रायवाला स्थित नृसिंह आश्रम में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि पूरे भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए। यूपी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार कर सराहनीय कार्य किया है। यह कानून सभी धर्मों के लोगों पर लागू होना चाहिए। जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं को भी आगे आना चाहिए।
