15पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर

थाना पुलिस ने सोमवार रात को चकराता के पुरोड़ी क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रखी गई 15पेटी अंग्रेजी शराब की एक दुकान में बरामद की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सोमवार शाम को चकराता के स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर पुलिस का घेराव किया था। घेराव के दौरान पुलिस को शराब की अवैध तस्करी के बारे में जानकारी दी गयी। जिसके बात पुलिस सतर्क हुई। पुलिस ने रात को पुरोड़ी क्षेत्र में जगह जगह छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक दुकान में पंद्रह पेटी अंग्रेजी अवैध शराब की बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में मुन्ना पुत्र दोपू भारती निवासी चोर कुनावा तहसील व थाना चकराता को गिरफ्तार कर आबकारी ऐक्ट में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।एसओ सतेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *