कैंची धाम में सपा सांसद डिंपल यादव ने ध्यान लगाया
नैनीताल
कैंची स्थित बाबा नीब करौरी मंदिर में मंगलवार को सपा सांसद व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में ध्यान लगाया और पूजा की। मंदिर के प्रदीप साह भयु ने बताया कि वह सुबह की आरती में पहुंच गईं थीं। उन्होंने मंदिर में एक घंटा रहकर ध्यान लगाया। हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा की शिला पर प्रार्थना की। सांसद ने प्रदीप साह से मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। कहा कि वह कुछ महीने पहले भी बाबा के दर्शनों को आई थीं। उनका हमेशा बाबा के दर्शन करने को मन करता है। उन्होंने देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
