विधायक ने किया बहुउद्देश्यीय व्यायामशाला का उद्घाटन

विकासनगर। स्थानीय युवाओं को शारीरिक तौर पर फिट रखने के लिए कैंचीवाला में खोले गए बहुउद्देश्यीय व्यायामशाला का सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बुधवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक तौर पर स्वस्थ युवा समाज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। लिहाजा युवाओं का मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने कहा समाज और राष्ट्र का विकास युवाओं का दायित्व है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहते हुए खुद को समाज के निर्माण से जोडऩा होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, प्रधान सुनीता देवी, यशपाल नेगी, तारा चंद, ऋषिपाल सिंह, नवीन रावत, रकम सिंह चौधरी, विनीत नेगी, सोनू चौधरी, दिनेश कुमार, प्रवीन पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *