फर्जी नंबर प्लेट व बिना कागजात के बाइक पकड़ी
बिजनौर
सोमवार को नजीबाबाद की आदर्श नगर चौकी प्रभारी जनप्रिय गौड़ नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर नहर के निकट वाहन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर कागजात दिखाने को कहा। बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चलाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोविंद पुत्र जयपाल निवासी मौहल्ला सत्यविहार कालौनी थाना नजीबाबाद तथा सूरज पुत्र रामदेव निवासी अंबेडकर नगर थाना किरतपुर बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।
