आरकेडिया क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण की मांग
विकासनगर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह बुटोला ने आरकेडिया और चंद्रबनी क्षेत्र की समस्याओं की शिकायत नगर निगम मेयर से की है। उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से आरकेडिया ग्रांट के निवासियों को मालिकाना हक दिलाने और चंद्रबनी वार्ड में कूड़ा उठान को पर्याप्त गाडिय़ों का संचालन करने की मांग की। कहा कि पहले क्षेत्र में करीब पांच कूड़ा उठान गाडिय़ों का संचालन हो रहा था। लेकिन, पिछले लंबे समय से मात्र एक गाड़ी वार्ड में कूड़ा कलेक्शन कर रही है। जिससे वार्ड में जगह जगह कूड़ा फैल रहा है। उन्होंने मेयर से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है।
