कमेटी के नाम पद दस लाख की ठगी

हरिद्वार

कमेटी के नाम पर 10 लाख की रकम ठग लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित के रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी भी दी गई।पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहादराबाद क्षेत्र की राधिका एनक्लेव गली नंबर दो निकट टोल प्लॉजा निवासी में प्रमोद कुमार शर्मा परिवार समेत रहते हैं। पेशे से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी जान पहचान एक अन्य ट्रांसपोर्टर नीरज चौहान निवासी हनुमंतपुरम कालोनी गली-2 बूढ़ीमाता मंदिर कनखल से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *