दो बाइक आमने सामने भिड़ी , एक की मौत ,एक गंभीर घायल

सरोजनीनगर ।
बंथरा इलाके में दो बाइक सवार आमने सामने भिड़ गई ।इससे एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई जबकि एक गम हुए रूप से घायल हो गया ।घटना की सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने गंभीर बाइक सवार की सरोजनी नगर के सी एच सी अस्पताल  के लिए भेजा गया है ।
जनपद उन्नाव के थाना मियां गंज के सर्रा गांव निवासी राधेलाल उम्र करीब 32 वर्ष दो दिन पूर्व अपनी ससुराल आम वा के चक गांव बीवी बच्चो के साथ आया ।तभी इसी दौरान राधेलाल अपनी पल्सर बाइक से मवई पडिया ना की ओर से चक जा रहा था ।इसी बीच  बंथरा के सादुल्ला नगर निवासी सूरज उम्र करीब 22 वर्ष अपनी बाइक स्पलेंडर प्लस से नारायणपुर से मवई पडिया ना कि ओर जा रहा था ।तभी इसी दौरान मवई पडिया ना चौराहे के पास दो नो बाइक सवार आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई ।इस भिड़ंत में राधेलाल के सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि राधेलाल के साथ उसकी छह वर्षीय एक बच्ची साफ साफ बच गई । इस घटना में सूरज के भी सिर में गंभीर चोट आई है ।जिसे घटना स्थल पर पहुं चे कांस्टेबल अंकित यादव ने एम्बुलेंस के जरिए सरोजनी नगर के सी एच सी अस्पताल चिकित्सा के लिए भेज दिया ।उधर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *