सुबह को सैर के लिए भी लोग नहीं निकले

सहारनपुर

रविवार को कर्फ्यू के चलते सड़के सूनी और गलियों में चहल पहल रही। बाजारो में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं हाइवे पर भी बहुत कम वाहन नजर आए। सुबह को सैर के लिए भी लोग नहीं निकले।
रविवार की सुबह से ही कर्फ्यू का असर देखने को मिल गया था। दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सन्नाटा पसरा हुआ था। वही बाजारो में भी सभी दुकानें बन्द रहीं। कर्फ्यू का असर गलियों में देखने को नहीं मिला। गलियों में दुकानें खुली हुई थीं। सुबह के समय डेयरी पर दूध लेने के लिए लोगों की भीड़ थी। वहीं ब्रेड और दूसरी आवश्यक वस्तुओं को लेने भी लोग निकले थे। पुलिस की ओर से भी सड़कों पर सुबह से ही सख्ती लागू कर दी गयी थी। प्रमुख चैराहे पर बेरिकेडिंग की गई थी और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *