पुलिस सप्ताह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना ………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार सैन्य पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह 221 कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आप सभी लोगों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम वर्ष 1958 में पहली बार आयोजित की गई थी. उसके बाद 1981 में आयोजित की गई. वर्ष 27 से प्रतिवर्ष 22 से 27 फरवरी के बीच इसका आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम के दौरान मुझे भी आने का मौका मिलता है।
बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के दौरान कई बातों की जानकारी दी जाती है, लोगों को प्रेरित किया जाता है. बाहर से वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुलाकर प्रशिक्षित कराया जाता है. जानकारी मिली कि वेबकॉस्टिंग के माध्यम से 1, पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है. हमलोगों ने पुलिस की सुविधाओं और उनकी जरुरतों को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं. पिछले 15 वर्षों में 5 हजार से अधिक नियुक्तियां पुलिस में की गई हैं. एक हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।
अगर पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की और आवश्यकता होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि महिला बटालियन का गठन किया गया. अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए स्वाभिमान बटालियन का गठन किया गया. हर जिले में महिला थाना की स्थापना की गई है. पुलिस बल में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
पुलिस बल में महिलाओं की संख्या अब 23 प्रतिशत हो गई है और अगले 3-4 वर्षों में 3 से 35 प्रतिशत पहुंच जाएगी. शायद ही किसी राज्य में इतनी संख्या में महिला पुलिस बल में होंगी. आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों में महिलाकर्मियों की पर्याप्त संख्या करने को कहा गया है, जिससे वहां किसी कार्य के सिलसिले में आने वाली महिलाओं का आत्मविश्वास बना रहे और उनकी समस्याओं के निष्पादन में भी सहूलियत हो।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले से आज की तुलना में पुलिस के काम में बहुत अंतर आया है. कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ सांप्रदायिक एकता का माहौल कायम रखने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है. वर्ष 25 के बाद से बिहार का माहौल बदला है. कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।
बिहार में कानून का राज कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के लिए भी हमलोग लगातार काम कर रहे हैं. वर्ष 28 में छात्राओं के लिए साईकिल योजना की शुरुआत किए जाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा, लड़कियों के लिए पोशाक योजना की शुरुआत की गई. राज्य की महिलाओं में आत्मविश्वास का भाव पैदा हुआ. राज्य की सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *