घातक महामारी कोरोना वायरस बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर लगी पाबंदी को डीजीसीए ने 31 मार्च तक बढ़ाया

नई दिल्ली……

घातक महामारी कोरोना वायरस बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अतंरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी पाबंदी को 31 मार्च तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ये जानकारी दी है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 किया गया था। कोविड-19 महामारी के चलते शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक भारत से जाने और भारत आने वाली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 31 मार्च, 2021 तक 23.59 मिनट तक निलंबित रहेंगी। हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है। बता दें कि पाबंदी मालवाहक उड़ानों और डीजीसीए की मंजूरी वाले उड़ानों पर लागू नहीं होगी।

फिलहाल भारत ने कई देशों के साथ एयर बबल समझौते किए हैं।  इस समझौते के तहत कुछ देशों से अंतरराष्‍ट्रीय यात्री उड़ानों को मंजूरी दी गई है। बता दें कि पिछले साल कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते 25 मार्च को फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया था। बाद में 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू की गई थी। लेकिन अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंधों को समय समय पर बढ़ाया जाता रहा है। बता दें कि देश भर में कोरोना के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 113 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 12771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए और महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *