स्वच्छता कार्य में लगे लोगों का बढ़ाया हौसला

श्रीनगर।

सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने सडक़ों पर उतरकर स्वच्छता कार्य में लगे लोगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने शहर की मुख्य सडक़ों पर सफाई का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। दूसरी ओर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल ने भी पालिका अध्यक्ष के साथ सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सहयोग दिया। उन्होंने स्वयं गणेश बाजार, गोला बाजार व काला रोड पर हाथों में झाडू लेकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने पालिका अध्यक्ष से कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराने की बात कही। कहा रविवार को अन्य व्यापारियों के साथ पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *