सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

रुडक़ी।

कलियर के मुकरर्बपुर निवासी इसराइल ने एसडीएम और लोनिवि के ईई को पत्र भेजकर बताया कि कलियर और सोहलपुर मार्ग पर बेड़पुर के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स से सडक़ का निर्माण कुछ दिन पहले कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सडक़ निर्माण में लगाई गई टाइल्स में घटिया सामग्री और मटेरियल मानकों के अनुरूप नहीं लगाया गया। सडक़ की गुणवत्ता भी सही नहीं है। उक्त सडक़ निर्माण के कुछ समय बाद ही टूटनी शुरू हो गई। सडक़ के पास उनके खेतों में पानी भरा रहता हैं। जिससे उन्हें खेती करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी फसल को भारी हानि हुई हैं। उक्त सडक़ पर भारी वाहनों आना जाना रहता है। आवाजाही से सडक़ पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से सडक़ निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *