साढ़े तीन करोड़ की लागत से होंगे 41 विकास कार्य

रुडक़ी।

कोरोना संक्रमण के चलते रुडक़ी नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्य थम गए थे। अब संक्रमण में काफी कमी आई है, ऐसे में नगर निगम ने विकास कार्यों पर पूरा फोकस कर लिया है। निगम इस वक्त साढ़े तीन करोड़ की लागत से होने वाले 41 विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया को करवा रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद से शहर के विकास कार्य ठप पड़े थे। निगम की ओर से भी विकास कार्यों के बजाए पूरा फोकस संक्रमण को रोकने के इंतजामों पर था। इससे विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए थे। अब संक्रमण में काफी कमी आई है, ऐसे में विकास कार्यों को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। निगम की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये के 41 विकास कार्यों के लिए मंजूर किए गए हैं। जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसेमं सीसी रोड, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण एवं इंटर लॉकिगं टायल्स लगाने का काम होना है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शहर में विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *