जल्द ठीक करायी जाए सीवर लाईन: उदयवीर सिंह 

हरिद्वार।

नगर निगम के वार्ड नंबर 56 जगजीतपुर के पार्षद उदयवीर सिंह ने जलसंस्थान गंगा अधिशासी अभियंता को जगजीतपुर में सीवर लाईन का गंदा पानी सडक़ पर बहने की शिकायत की। उदयवीर सिंह ने कहा कि काफी समय से जगजीतपुर के मुख्य मार्ग पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सीवर उफनने से संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। सीवर का कुछ हिस्सा धंस गया है। सीवर लाईन को पुन: ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर वार्डो का संज्ञान अधिकारियों को लेना चाहिए। बीमारी फैलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जगजीतपुर मार्ग पर वाहनों ी आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। सीवर का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने के कारण कई बार वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वार्ड पार्षद समय समय पर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग काफी नाराज हैं। उदयवीर सिंह ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा लगातार जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी भी भाजपा जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर जनसमस्याओं को हल करने में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डो को आदर्श रूप में बनाया जाना चाहिए। जगजीतपुर वार्डो की सुध लें अधिकारी वरना अधिकारियों के कार्यालयों के घेराव से भी पीछे नहीं हटाया जाएगा। नाराजगी जताने वालों में सोनी कुमार, अश्विनी राठी, मनोज कुमार, जुगनु आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *