दबंगों ने की दिव्यांग से मारपीट, गुप्तांग में शराब की बोतल ठूंस दी

महोबा

महोबा जिले के अजनर क्षेत्र में दबंगों ने अनुसूचित वर्ग के एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की और उसके गुप्तांग में शराब की बोतल ठूंस कर घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा से सटे टिकरिया गांव में दिव्यांग युवक नदी किनारे शौच के लिए गया था। बताया गया है कि वहां पहले से कुछ दबंग शराब पी रहे थे।
तभी पीड़ित की उनसे किसी बात पर बहस हुई, जिसके परिणाम स्वरूप दबंगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर शराब की बोतल युवक के प्राइवेट पार्ट में ठूंस दी। मारपीट की घटना व उक्त अमानवीय कृत्य से युवक घायल और अचेत हो गया, तब दबंग दिंव्याग को वहीं छोड़ कर भाग गए। उन्होंने बताया कि देर रात परिजन दिंव्याग को खोजते हुए घटना स्थल तक पहुंचे और गंभीर हालत में पड़ा देखकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने दिव्यांग की हालत नाजुक देखकर उस इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज पहुंचाया है। गौतम ने बताया कि पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *