इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए प्राची को दी सहायता राशि
ऋषिकेश।
इनरव्हील क्लब ऋषिकेश सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहा है। मंगलवार को क्लब ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए कराटे खिलाड़ी प्राची को सहायता राशि प्रदान की।
मंगलवार को इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने हरिद्वार मार्ग स्थित एक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष चारु माथुर कोठारी ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए ऋषिकेश निवासी प्राची को आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया। उन्होंने कहा कि प्राची का चयन चौथी इंटरनेशनल स्टूडेंट गेम्स में हुआ है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए उसे नेपाल जाना है। लेकिन प्राची के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में उसे चैंपियनशिप में जाने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए क्लब ने सहयोग राशि प्रदान की है। प्राची ने पूर्व में नेशनल ई-काता चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। मौके पर कराटे कोच शिवानी गुप्ता, क्लब सचिव अंजू मित्तल, स्नेह जैन, सुशीला राणा आदि उपस्थित रहे।
