सेलाकुई बाजार और आसपास क्षेत्रों में दो बजे बाद बिजली गुल
विकासनगर।
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में जहां उद्योगों में सोमवार मध्यरात्रि को ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। वहीं सेलाकुई बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दो बजे बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है। उमसभरी गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति न होने से जहां लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं शाम के समय पेयजल की आपूर्ति भी ठप हो गयी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने हड़ताल का हवाला देते हुए कहा कि स्वयं हड़ताल पर हैं ऐसे में आपूर्ति संभव नहीं है।
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के उद्योगों में जहां सोमवार मध्यरात्रि के बाद ही आपूर्ति ठप होने से के बाद उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया है, वहीं अपरान्ह दो बजे बाद नागरिक क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। जिससे सेलाकुई, आसपास के क्षेत्र निगम रोड, जमनपुर, हरिपुर रोड, कश्यप मोहला, बंजारा बस्ती, बंगाली बस्ती, बायांखाला, शिवपुरी कॉलोनी, राजावाला रोड, भाऊवाला सहित असापस के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है। लोगों के इनबर्टर भी ठप हो गये हैं। जिससे उमय भरी गर्मी के मौसम में लोग बिजली पानी के लिए बेहाल है। ऊर्जा निगम के एसडीओ मो. उस्मान ने कहा कि वह स्वयं भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में बिजली की आपूर्ति सुचारू होना संभव नहीं है।
