कृणाल पंडया के संपर्क में थे 8 और भारतीय खिलाड़ी, सभी टी20 सीरीज से बाहर

कोलंबो  ।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा। हालांकि पहले यह मुकाबला 27 जुलाई मंगलवार को खेला जाना था, मगर भारतीय खेमे से क्रुणाल पंड्या की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। अब दूसरा टी20 मैच बुधवार को और तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। हालांकि इस मुकाबले में 9 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।
पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कृष्णप्पा गौतम श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे। माना जा रहा है ये सभी क्रुणाल के करीबी संपर्क में थे। उनके करीबी संपर्क में 2 नाम की पुष्टि अभी तक नहीं पाई है।
हलाांकि अच्छी खबर यह है कि क्रुणाल के सबसे करीबी संपर्क वाले सभी 8 लोगों की पहली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सूत्रों के अनुसार दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का बुधवार को फिर से टेस्ट होगा। सूत्र के अनुसार कुछ क्रिकेटर्स पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और वह सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड स्थिति पर नजर रखे हुए है।
श्रीलंका के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल 30 जुलाई को भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे। उन्हें अनिवार्य आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा। शिखर धवन की अगुआई में भारत ने पहला मुकाबला 38 रन से जीता था और अब उसकी नजर मैच होने पर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *