गलत वैक्सीन लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी।
कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी से मुलाकात कर राजपुरा निवासी रिंकू सिंह को कोरोना वैक्सीन की गलत डोज लगाए जाने पर नाराजगी जताई। बताया कि रिंकू को 29 जून को कोरोना वैक्सीन पहली डोज को-वैक्सीन लगाई गई थी। जब वह दूसरी डोज लगाने गया तो उसे कोविशील्ड लगा दी गई। कहा कि एक ही व्यक्ति को दो अलग-अलग डोज लगाना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। मांग उठाई कि मामले में दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।
